छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल भाजपा 52 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। रायपुर की सभी और बस्तर की 8 सीटों पर भाजपा को बढ़त है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने फिर बढ़त बना ली है।
प्रदेश में अब तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। रायपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं।
सीट मुकाबला आगे/पीछे
पाटन
भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा)
भूपेश बघेल 164 वोटों से आगे
राजनांदगांव
रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस)
रमन सिंह 1400 वोट से आगे
अंबिकापुर
टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा)
टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे
सक्ती
डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा)
डॉ. चरण दास महंत 4500 वोट से पीछे
लोरमी
अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस)
अरुण साव 5000 वोट से आगे
चित्रकोट
दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा)
दीपक बैज 538 वोट से आगे
जांजगीर-चांपा
नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस)
व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
कुरुद
अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस)
अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे
रायगढ़
ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस)
ओपी चौधरी 18000 वोटों से आगे
रामानुजगंज
रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस)
रामविचार नेताम 10 हजार वोटों से आगे।
इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
सीट मुकाबला आगे/पीछे
कोटा
रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस)
प्रबल प्रताप सिंह 6000 वोट से आगे
कोंटा
कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय)
मनीष कुंजाम 1617 वोटों से आगे
इन सीटों पर कांटे की टक्कर
सीट
मुकाबला
आगे/पीछे
रायपुर दक्षिण
बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस)
बृजमोहन अग्रवाल 5000 वोट से आगे
कोंडागांव
मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा)
मोहन मरकाम 89 वोट से आगे
खरसिया
उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा)
उमेश पटेल 5634 आगे
बिलासपुर
अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस)
अमर अग्रवाल 14108 वोट से आगे
आरंग
शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा)
शिव डहरिया 1440 वोट से पीछे
काउंटिंग अपडेट…
छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
खैरागढ़ में दूसरे राउंड की गिनती में ईवीएम हुई खराब। पहले राउंड में भी आई थी कुछ तकनीकी खराबी
सरगुजा के लुंड्रा सीट से भाजपा को बढ़त, तीसरे राउंड में प्रबोध मिंज 7 हजार मतों से आगे
दूसरे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 484 वोट से पीछे।
गृहमंत्री तामध्वज साहू पीछे
बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी आगे चल रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
साजा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे दूसरे राउंड में पीछे
कवर्धा में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर 1675 वोट से पीछे, पंडरिया में भाजपा की भावना बोहरा आगे
पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे
कोरबा से मंत्री जयसिंह अग्रवाल पीछे, बीजेपी के लखनलाल आगे
रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे, कांग्रेस के फूलसिंह आगे
रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे हैं।
एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
पहले चरण में 78 और दूसरे में 75.08% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर बताई जा रही थी। फिलहाल सभी 8 एग्जिट पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं।
चुनाव मैदान में 155 महिलाएं भी
चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में 223 प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। वहीं दूसरे चरण में 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस बार 15 और कांग्रेस से 18 महिलाओं को टिकट दिए हैं।
पिछले चुनाव यानी 2018 में 132 महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 13 को ही जीत मिली। भाजपा ने तब 14 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें सिर्फ 1 को जीत मिली, वहीं कांग्रेस की 13 में से 10 महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची थी।
1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने की वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में वोटर महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
महिलाओं का मतदान में बड़ा योगदान
विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर इस बार थे। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 है। इस बार प्रदेश में 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है।
51 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक
इस बार चुनाव में 51 सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। हालांकि 53 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं।
1. छत्तीसगढ़ में 75.08% वोटिंग:ये 2018 से 0.09% कम; गरियाबंद में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का जवान शहीद
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08% वोटिंग हुई है। गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, बलौदाबाजार में मतदान की लाइन में लगी एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
2. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 78% मतदान:बस्तर विधानसभा में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग; आजादी के बाद पहली बार नए बने 126 बूथ
आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को खत्म हो गया। निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए। इसके अनुसार, 78% मतदान हुआ है। इससे पहले मंगलवार शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 70.87 बताया गया था।