मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शनिवार को मीरगंज में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जोरदार स्वागत किया गया। शहर में उनके काफिले के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जेपी चौक स्थित जिला कोषाध्यक्ष श्री ज्योति भूषण के आवास पर पूरे गरम जोशी से स्वागत किया गया। नगर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका परिचय प्राप्त किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चुनाव के समय में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना पहुंचाने की बड़ी जिम्मेवारी होती है ताकि आम आदमी भी सरकार के कल्याणकारी कार्यों को के बारे में अवगत रह सके। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं, आम आदमी के लिए जन धन योजना और आयुष्मान भारत योजना, गरीब महिलाओं के लिए निशुल्क गैस कनेक्शन, बिजली की बेहतर उपलब्धि, सड़कों का जाल, पुल -पुलिया का निर्माण कार्य, असहाय और वृद्ध जनों के लिए पेंशन देने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, अशोक गुप्ता, ज्योति भूषण, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भूषण,मीरगंज अध्यक्षा श्रीमती मोहिता कुमारी नगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा केसरी,पूनम देवी,अभिषेक कुमार ,ऋषि कुमार , रंजेश केसरी, नगर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक सोनी ,नगर पार्षद ताराचंद गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, पवन कुमार गुप्ता, मैनेजर सोनी, अधिवक्ता अशोक कुमार, शिवकुमार राय, अजय पांडेय, मुन्ना पांडेय, ब्रह्माजी प्रसाद,रमन कुमार गुप्ता एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण प्रदेश महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव समेत भाजपा युवा मोर्चा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।