मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग चल रही है। शुरुआती रुझान में बीजेपी बहुमत के पार है। BJP 156 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीट पर अन्य आगे हैं। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।
रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।’ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘परिणाम आना शुरू हो गए हैं, मैं मानता हूं कि भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर मध्य प्रदेश में इतिहास बनाएगी।’
भाजपा
- बुधनी (सीहोर) से CM शिवराज सिंह चौहान, दिमनी (मुरैना) से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे।
- दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव, निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे।
- बड़वानी से मंत्री प्रेम सिंह पटेल, देवतालाब (रीवा) से स्पीकर गिरीश गौतम, बमोरी (गुना) से महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे।
- सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग, बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग आगे।
- गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे।
- दमोह से जयंत मलैया, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे। मुंगावली (अशोकनगर) से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पीछे।
- कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायक सचिन बिरला को बड़वाह में बढ़त।
कांग्रेस
- छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे। लहार (भिंड) से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पीछे।
- पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के अजय सिंह ‘राहुल भैया’ को चुरहट (सीधी) में बढ़त।
- राऊ (इंदौर) से जीतू पटवारी, गोटेगांव (नरसिंहपुर) से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे।
- राजपुर (बड़वानी) से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन पीछे।
- खातेगांव (देवास) से दीपक जोशी, कसरावद (खरगोन) से सचिन यादव, गंधवानी (धार) से उमंग सिंगार, चांचौड़ा (गुना) से लक्ष्मण सिंह पीछे।
सीट मुकाबला
बुधनी
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान v/s विक्रम मस्ताल
शिवराज आगे
छिंदवाड़ा
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ v/s बंटी साहू
- कमलनाथ आगे
दिमनी
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर v/s रविंद्र तोमर
- नरेंद्र तोमर आगे
नरसिंहपुर
- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल v/s लाखन सिंह
- प्रहलाद आगे
निवास
- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते v/s चैन सिंह वरकड़े
- फग्गन पीछे
इंदौर-1
- कैलाश विजयवर्गीय v/s संजय शुक्ला
- विजयवर्गीय आगे
सीधी
- सांसद रीति पाठक v/s ज्ञान सिंह
- रीति आगे
सतना
- सांसद गणेश सिंह v/s सिद्धार्थ कुशवाह
- गणेश सिंह आगे
गाडरवारा
- सांसद राव उदय प्रताप सिंह v/s सुनीता पटेल
- राव उदय आगे
जबलपुर पश्चिम
- राकेश सिंह v/s तरुण भनोत
- राकेश आगे
लहार
- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह v/s अंबरीश शर्मा
- गोविंद सिंह पीछे
दतिया
- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा v/s राजेंद्र भारती
- नरोत्तम पीछे
खुरई
- मंत्री भूपेंद्र सिंह v/s रक्षा राजपूत
- भूपेंद्र आगे
हरदा
- मंत्री कमल पटेल v/s रामकिशोर दोगने
- कमल पटेल आगे
उज्जैन दक्षिण
- मंत्री मोहन यादव v/s चेतन यादव
- मोहन यादव पीछे
सीट मुकाबला आगे/पीछे
नरेला
विश्वास सारंग (भाजपा) v/s मनोज शुक्ला (कांग्रेस)
सारंग आगे
जावद
ओम प्रकाश सकलेचा (भाजपा) v/s समंदर पटेल (कांग्रेस)
सकलेचा आगे
भोपाल दक्षिण-पश्चिम
पीसी शर्मा (कांग्रेस) v/s भगवानदास सबनानी (भाजपा)
पीसी शर्मा पीछे
सांची
डॉ. प्रभुराम चौधरी (भाजपा) v/s डॉ. जीसी गौतम (कांग्रेस)
चौधरी आगे
राऊ
जीतू पटवारी (कांग्रेस) v/s मधु वर्मा (भाजपा)
पटवारी पीछे
सांवेर
तुलसी सिलावट (भाजपा) v/s रीना बोरासी (कांग्रेस)
सिलावट आगे
शुजालपुर
इंदरसिंह परमार (भाजपा) v/s रामवीर सिंह सिकरवार (कांग्रेस)
परमार आगे
त्योंथर
सिद्धार्थ तिवारी (बीजेपी) vs रमाशंकर सिंह पटेल (कांग्रेस)
तिवारी पीछे
बदनावर
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) v/sभंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस)
दत्तीगांव पीछे
कसरावद
आत्माराम पटेल (भाजपा) v/s सचिन यादव (कांग्रेस)
सचिन पीछे
इटारसी
सीतासरन शर्मा (भाजपा) v/s (कांग्रेस) गिरिजशंकर शर्मा
सीतासरन आगे
रहली
गोपाल भार्गव (भाजपा) v/s ज्योति पटेल (कांग्रेस)
भार्गव आगे
सुरखी
गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा) v/s नीरज शर्मा (कांग्रेस)
राजपूत आगे
खातेगांव
आशीष शर्मा (भाजपा) v/s दीपक जोशी (कांग्रेस)
आशीष आगे
बालाघाट
गौरीशंकर बिसेन (भाजपा) vs अनुभा मुंजारे (कांग्रेस)
अनुभा आगे
एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत
आठ एग्जिट पोल में से चार भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि तीन पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। सभी पोल
के नतीजों को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।