राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 101 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है, वहीं 26 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। शुरू में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा 93 और कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 16 सीटों पर अन्य आगे हैं।
दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
दिग्गजों की सीट पर क्या स्थिति?
- सरदारपुरा महेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s अशोक गहलोत (कांग्रेस) गहलोत 7117 वोट से आगे
- लक्ष्मणगढ़ सुभाष महरिया (भाजपा) v/s गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस) डोटासरा 1618 वोट से पीछे
- झालरापाटन वसुंधरा राजे(भाजपा) v/s रामलाल (कांग्रेस) वसुंधरा 13056 वोट से आगे
- टोंक अजीत मेहता(भाजपा) v/s सचिन पायलट (कांग्रेस) पायलट 943 वोट से आगे
- झोटवाड़ा राज्यवर्धन सिंह राठौड़(भाजपा) v/s अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) राठौड़ 4355 वोट से पीछे
- विद्याधर नगर दीया कुमारी(भाजपा) v/s सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) दीया 3646 वोट से आगे
- नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़(भाजपा) v/s डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) जोशी 3864 वोट से पीछे
- तारानगर राजेंद्र राठौड़(भाजपा) v/s नरेंद्र बुडानिया (कांग्रेस) राठौड़ 4020 वोट से पीछे
- आमेर सतीश पूनिया(भाजपा) v/s प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) पूनिया 2576 वोट से पीछे
मंत्रियों की सीट पर क्या है स्थिति ?
- कोटा उत्तर शांति धारीवाल (कांग्रेस) v/s प्रहलाद गुंजल (भाजपा) प्रहलाद गुंजल1021 वोटों से आगे
- सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा) प्रताप सिंह 2752 वोटों से आगे
- भरतपुर सुभाष गर्ग (रालोद) v/s विजय बंसल (भाजपा) सुभाष गर्ग 1255 वोटों से आगे
- लालसोट परसादी लाल (कांग्रेस) v/s रामबिलास (भाजपा) रामबिलास 2951 वोटों से आगे
- अंता प्रमोद जैन (कांग्रेस) v/s कंवरलाल (भाजपा) कंवरलाल 211 वोटों से आगे
- निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना (कांग्रेस) v/s श्रीचंद कृपलानी श्रीचंद कृपलानी 1488 वोटों से आगे
- पोकरण सालेह मोहम्मद (कांग्रेस) v/s प्रताप पुरी (भाजपा) प्रताप पुरी आगे
- बागीदौरा महेंद्रजीत मालवीया (कांग्रेस) v/s जयकृष्ण पटेल (बीएपी) महेंद्रजीत सिंह 6566 वोटों से आगे
- मांडल रामलाल जाट (कांग्रेस) v/s उदयलाल भडाणा (भाजपा) उदयलाल भडाणा 3896 वोटों से आगे
- सपोटरा रमेश मीणा (कांग्रेस) v/s हंसराज मीणा (भाजपा) हंसराज मीणा 7988 वोटों से आगे
- डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस) v/s शैलेष सिंह (भाजपा) विश्वेंद्र सिंह 1878 वोटों से आगे
- सिकराय ममता भूपेश (कांग्रेस) v/s विक्रम बंशीवाल (भाजपा) विक्रम बंशीवाल 4349 वोटों से आगे
- आमेर से भाजपा प्रत्याशी और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे।
- आमेर से भाजपा प्रत्याशी और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे।
मतगणना से जुड़े अपडेट :
- कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल करीब 3 हजार वोटों से पीछे हैं। वहीं नागौर से पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा 2069 वोटों से पीछे चल रही हैं।
- राजसमंद सीट से भाजपा प्रत्याशी दीप्ती किरण माहेश्वरी आगे चल रही हैं। तिजारा सीट से महंत बालकनाथ लगभग साढ़े 7 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवजी पटेल सांचौर सीट से पीछे चल रहे हैं।
- बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सिद्धी कुमारी आगे चल रही हैं। वहीं सांगानेर से भाजपा के भजनलाल शर्मा आगे चल रहे हैं। हवामहल सीट से कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी भी आगे चल रहे हैं।
- राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। वहीं नागौर जिले की डेगाना सीट से कांग्रेस के विजयपाल मिर्धा आगे चल रहे हैं।
- चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे चंद्रभान सिंह आक्या आगे चल रहे हैं। डीडवाना से भाजपा के बागी यूनुस खान आगे चल रहे हैं। खींवसर से आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल पीछे चल रहे हैं। शिव सीट से भाजपा के बागी रविंद्र सिंह भाटी भी आगे चल रहे हैं। उदयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ पीछे चल रहे हैं।
- कोटा उत्तर बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि लोग बदलाव चाहते हैं। सीएम आलाकमान तय करेगा, लेकिन वसुंधरा जैसी नेता हमारे पास है। आलाकमान को पता है कि कौन सरकार को बेहतर तरीके से चला सकता है।