रायपुर। व्हीएसआरएस संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला है। भाजपा 43 और कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था। ( आंकड़े इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से)
इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर
सीट मुकाबला आगे/पीछे
- पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 483 वोटों से पीछे
- राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 3800 वोट से आगे
- अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 625 वोटों से आगे
- सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछे
- लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव आगे
- चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज आगे
- जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
- कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे
- रायगढ़ ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 6911 वोटों से आगे
- रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 2852 वोटों से आगे।
इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
सीट मुकाबला आगे/पीछे
- कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) अटल श्रीवास्तव 700 वोट सेआगे
इन सीटों पर कांटे की टक्कर
सीट मुकाबला आगे/पीछे
- रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगे
- कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) मोहन मरकाम 89 वोट से आगे
- कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) कवासी लखमा 67 वोटों से पीछे
- खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल 5634 आगे
- बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) शैलेंष पांडेय पीछे
- आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया 1440 वोट से पीछे
काउंटिंग अपडेट…
- सरगुजा के लुंड्रा सीट से भाजपा को बढ़त, तीसरे राउंड में प्रबोध मिंज 7 हजार मतों से आगे
- दूसरे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 484 वोट से पीछे।
- गृहमंत्री तामध्वज साहू पीछे
- बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी आगे चल रहे हैं।
- विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
- साजा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे दूसरे राउंड में पीछे
- कवर्धा में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर 1675 वोट से पीछे, पंडरिया में भाजपा की भावना बोहरा आगे
- पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे
- कोरबा से मंत्री जयसिंह अग्रवाल पीछे, बीजेपी के लखनलाल आगे
- रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे, कांग्रेस के फूलसिंह आगे
- रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे हैं।
- बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस आगे।
- बलरामपुर जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे।
- भाजपा सांसद गोमती साय, विजय बघेल और रेणुका सिंह पीछे।
- पहले राउंड में कांग्रेस के दीपक बैज 199 मतों से आगे निकले।
- मंत्री कवासी लखमा आगे चले रहे हैं।
- खरसिया से मंत्री उमेश पटेल 1600 वोट से आगे हैं। रायगढ़ से ओपी चौधरी 3000 प्लस वोट से आगे हैं।
- दुर्ग ग्रामीण से मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस प्रत्याशी दुर्ग शहर अरुण वोरा और भिलाई नगर देवेंद्र यादव आगे
- रायपुर जिले की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे
- नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र गुरू पीछे चल रहे हैं।
- पाटन से भूपेश बघेल आगे, बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
- रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं।
- धमतरी, कुरूद और सिहावा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
- लोरमी से पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे हुए।
- कांकेर, भानुप्रताापुर और अंतागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
- बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।
- अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आगे चल रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चल रहे हैं।