पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर को गुंडामुक्त,भयमुक्त बनाने का बीडा आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने उठाया है। 2021 में 8 संगठित गुंडा गिरोह पर मोका के तहत कार्रवाई करके 55 गुंडों को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। इसमें से पिंपरी और चिखली पुलिस स्टेशन सीमा के 2 गिरोह पर मोका के तहत कार्रवाई करके 16 गुंडों को जेल भेजा गया। एक अपराधी पुलिस रिकॉर्ड में फरार है। उसकी भी छानबीन हो रही है। भविष्य में अन्य गुंडा गिरोहों पर कार्रवाई की जाएगी। पिंपरी चिंचवड शहर को भयमुक्त बनाना एकमात्र उद्देश्य है। शहर में गुंडागर्दी,गिरोहबाजी बर्दास्त नहीं की जाएगी।कई गिरोह पुलिस के रडार पर है। आने वाले दिनों में उन पर भी मोका के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी चेतावनी पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने आज पत्रकार परिषद में दी।
शहर से गुंडाराज खत्म,शहर बनेगा भयमुक्त-आयुक्त
पिंपरी चिंचवड़ शहर को भयमुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने कमर कस ली है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। साथ ही पिंपरी चिंचवड़ पुलिस द्वारा पिंपरी और चिखली परिसर के शातिर गुन्हेगारों पर मोका अंतर्गत करवाई की गई है। शहर में दहशत फैलाना,फिरौती वसूलना,हथियार पास रखना,चोरी,डकैती,गुंडागर्दी,हत्या और हत्या की कोशिश करना जैसे गंभीर मामलों के 16 अपराधियों पर पुलिस ने मोक्का अंतर्गत कार्रवाई की है। 2021 में अब तक पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने 8 गिरोह पर कार्रवाई कर कुल 56 लोगों पर मोक्का अंतर्गत कार्रवाई की है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने पदभार स्वीकारने के पहले दिन से ही शहर को भयमुक्त और गुंडा राज ख़त्म करने का आश्वासन लोगों को दिया था और उन्होंने यह अपना काम बखूबी से निभा रहे है। शहर में क्राइम जीरो टॉलरेंस बनाने का संकल्प लिया था। उसी दिशा में आयुक्त की टीम काम कर रही है।
पिंपरी थाने से 8 अपराधियों पर मोका
पिंपरी पुलिस थाने के अंतर्गत डीसीपी मंचक इप्पर परिमंडल-1 और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद वाघमारे ने 8 गुंडों पर मोक के तहत कार्रवाई की। जिनके नाम इस प्रकार है 1) तुलशीराम उर्फ बाबू नथुराम पोकले उम्र 34 नि.हिना पॅलेस,नढेनगर पिंपरी,2) दिपक धरमवीरसिंग चंडालिया उम्र 34 नि. एचए कालोनी पिंपरी,3) उमेश सुधीर मोरे उम्र 28 नि.नवले निवास,काटे पिंपले,4) सागर दत्तात्रय पतंगे उम्र 28 नि. कटफल बारामती,5) प्रविण नवनाथ सोनवणे उम्र 22 नि.मदनवाडी,इंदापुर,6) कपील ग्यानचंद हासवानी उम्र 30 नि. सी-704 द्धारका नविन पार्क,रहाटणी रोड,पिंपले सौदागर,7) राकेश राजकुमार हेमनानी उम्र 27 नि.मंगलदीप अपार्टमेंट,तपोवन मंदिर रोड पिंपले सौदागर,8) प्रभु अडप्पा पुजारी नि.पाटिल नगर,बेकरी के पास चिखली को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गुंडों पर संगठित अपराध,गिरोहबाजी,हत्या,मारपीट,चोरी,छीनाझपटी के मामले दर्ज है। ये लोग गिरोह बनाकर आर्थिक फायदा के लिए समाज के लोगों पर अत्याचार,हिंसचार के संगठित अपराध किया करते थे।
चिखली थाने से 9 अपराधियों पर मोका
चिखली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डीसीपी आनंद भोइटे परिमंडल-2 ने कुल 9 गुंडों पर मकोका के तहत कार्रवाई की। नाम इस प्रकार है- 1) योगेश सावंत उम्र 28 नि.इंद्रायणी सोसायटी रुपीनगर तलवडे,2) आकाश उर्फ गुंडया प्रकाश भालेराव उम्र 21 त्रिवेणीनगर,3) रुपेश प्रकाश आखाडे उम्र 23 त्रिवेणीनगर,4) सनी उर्फ नकुल अनिल कुचेकर उम्र 25 वाल्हेकरवाडी,5) गौरव रमेश डांगले उम्र 22 चिंचवड गांव,6) अजुर्न महादेव गोपाले उम्र 26 शिरगाव मावल,7) किरण अरुण लोखंडे उम्र 27 सुखवानी प्लाझा आकुर्डी,8) सुदिशा सुरेंद्रन सदानंद उम्र 28 सुखवानी प्लाझा आकुर्डी,9) सुचेतन सदाशिव चौधरी उम्र 28 वाल्हेकरवाडी चिखली के विरुद्ध कार्रवाई के तहत मकोका लगाया गया है। सभी के विरुद्ध हत्या,हत्या का प्रयास,दंगा,मारपीट,दहशत फैलाना,घातक हथियार रखना ऐसे 13 संगीन अपराध दर्ज है। इनके अपराधी रिकॉर्ड दोनों थानों ने अपर पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उप महानिरिक्षक के पास भेजा था। पुलिस उप आयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,एसीपी(अपराध) प्रेरणा कट्टे,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 के मार्गदर्शन में राजेंद्रसिंह गौर,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक,पीसीबी अपराध शाखा ने प्रस्तावित प्रस्ताव के सारे कागजातों की जांच पडताल की। प्रस्ताव को पारित करने के लिए पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उप महानिरिक्षक पिंपरी चिंचवड के पास भेजा गया। 5 मार्च को रामनाथ पोकले,अप्पर पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उप महानिरिक्षक ने मकोका के तहत कार्रवाई करने का आदेश पारित किया।
अन्य महानगरों की तुलना में पिंपरी चिंचवड में सर्वाधिक मोका
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने बताया कि अब तक शहर में 8 गुंडा टोली के 56 नामचीन बदमाशों पर मोका के तहत कार्रवाई की गई। इतने कम समय में महाराष्ट्र के अन्य पुलिस मुख्यालय की तुलना में पिंपरी चिंचवड में सर्वाधिक मोका के तहत कार्रवाई हुई है।