पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में कई महिनों के बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। सांगवी में पैदल जा रहे पति-पत्नी और बेटी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पति आनंद ललित कुमार सोलंकी उम्र 30 घायल हो गया है। उसे गर्दन में चोट लगी है। यह घटना शनिवार की रात 11 बजे के आसपास शितोले पेट्रोल पंप के पास घटी।
घटनास्थल पर अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले और पुलिस निरिक्षक अजय भोसले पहुंचकर मुआयना किया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पिस्टल से आनंद पर गोलिया चलाई। आरोपी की तलाश की जा रही है। लेकिन फायरिंग क्यों की गई। इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच पडताल में युद्धस्तर पर जुटी है।