पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय सेना के प्रमुख एम एम नरवणे पुणे में स्थित भारत फोर्ज और एआरडीई का दौर किया। देश की आर्मी के लिए चल रहे हथियारों के आधुनिकीकरण से संबंधित काम को देखा। दक्षिणी कमान की तरफ से बताया गया कि भारत फोर्ज दौरे में नरवणे एयरोस्पेस निर्माण फैक्टरी,काफी हल्के होवित्जर,सुरक्षित वाहनों,छोटे हथियार और गोला बारुद की रक्षा परियोजनाओं की जानकारी दी गई।
नरवणे ने मैन्यूफैक्चरिंग इनोवेशन कल्याणी केंद्र का भी दौरा किया।थ्री डी प्रिंटिंग, मानव रहित वाहनों, नैनो टेक्नोलॉजी, एआई, थर्मल इमेजिंग आदि के बारे में जानकारी हासिल की। पुणे में स्थित डीआरडीओ की प्रमुख संस्था है जो सशस्त्र बलों को विश्वस्तरीय रक्षा प्रणालियों से सुसज्जित करता है। एआरडीई में चल रहे गोलाबारुद,नए विकसित उपकरणों,मिसाइल की जानकारी व समीक्षा की। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय उपकरणों हतियारों को बढावा देने की दिशा में एक साहसिक कदम है। अचानक होने वाले युद्द की पूर्व तैयारी,हथियारों की उपलब्धता व पूर्ति आदि बातों को जनरल नरवणे के इस दौरे के साथ जोडकर देखा जा रहा है। चीन सीमा में तनाव के माहौल है। सेनाओं को हथियारों से सुसज्ज करना एक सेना प्रमुख का दायित्व होता है। भारतीय सेना की तैयारियों का जायजा लेना,गोलबारुद,मिसाइल अत्याधुनिक हथियारों की भंडार क्षमता आदि दौरे का एक हिस्सा माना जा रहा है।