गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के फुलवरिया थाना के रघुनंदनपुर गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद में नामजद ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी प्रधुमन महतो के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार बताया की जाता है कि जख्मी युवक के चचेरा भाई से पूर्व में विवाद चल रहा था। इसी बीच एक बार फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई। उत्पन्न हुई विवाद के बाद आरोपी ने युवक को गोली मार दी।
जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद फुलवरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
3 लोग हिरासत में लिए गए
इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि फुलवरिया थाना के रघुनंदनपुर रघुआ मोड के समीप आपसी विवाद में एक व्यक्ति को जांघ में गोली मारी गई है । गोली निकाल ली गई है।स्थिति सामान्य है। बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर भेजा गया है। घायल का नाम रघुनंदनपुर गांव निवासी प्रद्युम्न महतो। गोली मारने वाला विष्णु कुमार और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।