Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के अध्यक्ष शंकर जगताप के कुशल नेतृत्व में लगातार भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। विभिन्न मोर्चा,सेल,विंग गठित करके सभी समाज के लोगों को भाजपा से जोडने और उनको न्याय देने का काम कर रहे हैं। अगर हम आधी आबादी की बात करें तो महिलाओं की एक फौज भाजपा में लोकसभा युद्ध के लिए तैयार है। घर घर,बुथ स्तर,पन्ना स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे हैं। शंकर जगताप एक मिलनसार,जुझारु,कार्यकर्ताओं को ताकत देने वाले नेता के रुप में पहचाने जाते है। उनसे हर कोई मिलकर अपनी बात रख सकता है। जब उनको शहर अध्यक्ष का पद मिला था तो कुछ लोगों ने विरोध जताया,उनको डाउन करने की कोशिश प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से की गई। आज वही विरोधक ‘भूली बिसरी गीत’ हो गए। सूर्य की रोशनी को भला कोई रोक सका है। शंकर ने विरोधकों के विरोधक विष को हंसकर पी लिया।
किवले,कालेवाडी,थेरगांव,सांगवी मंडल महिला मोर्चा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा,दक्षिण भारतीय मोर्चा,डॉक्टर सेल,वकील सेल,व्यापार सेल,महिला आघाडी समेत लगभग 30 विंग कार्यरत है।भाजपा पिंपरी चिंचवड़ शहर के चिंचवड़, किवले,कालेवाड़ी थेरगांव और सांगवी मंडल महिला मोर्चा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर जगताप की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
नरेंद्रजी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें-शंकर जगताप
नरेंद्रजी मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में देश के विकास पर चर्चा के लिए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। सभी महिलाओं को यह बात बतानी चाहिए कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की सिर्फ बात नहीं करती बल्कि उसे हकीकत में लागू भी करती है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ पर को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। नरेंद्र जी मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनाना हम सब का संकल्प है। शंकर जगताप ने अपील की कि महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए घर घर जाकर सरकार की नीतियों,कल्याणकारी योजनाओं को समझाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में ये मान्यवर उपस्थित
इस अवसर पर महासचिव नामदेव ढाके, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजू दुर्गे,चिंचवड़ विधानसभा चुनाव प्रमुख कालूराम बारणे, पूर्व नगरसेव राजेंद्र गावड़े, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष श्रीमती सुजाताताई पलांडे, पुणे जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती भारतीताई विनोदे, पूर्व नगरसेवक श्री राजेंद्र गावड़े, पूर्व नगरसेवक श्रीमती आरती चोंधे, श्रीमती मनीषा पवार, महिला अघाड़ी प्रदेश सचिव कविता हिंगे, श्रीमती भारती विनोदे, मंडल अध्यक्ष प्रसाद कास्पटे, श्री. सोमनाथ भोंडवे, संदीप नखाते, श्रीमती शोभाताई जाम्भुलकर के साथ ही महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।