गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज की यातायात व्यवस्था को ठीक करने में लगाए गए यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने नगद राशि देकर पुरस्कृत किया है। जिसे पाकर पुलिस के जवानों में खुशी का माहौल है।
एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वाहन करने को लेकर प्रोत्साहित किया।
एसपी ने की सबकी तारीफ
पिछले कुछ माह पूर्व शहर ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात थाना की शुरुआत की गई थी। जिसके माध्यम से यातायात थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने शहर में उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाया एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छठ पूजा दीपावली समेत कई त्योहारों पर यातायात की व्यवस्था बेहतर तरीके से किया गया।
जिसके कारण कहीं भी आम लोगों को कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। होम गार्ड पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने अच्छा काम किया है। इसमें दस लोगों को चयनित किया गया है।
प्रत्येक लोगों को पांच-पांच सौ रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। इन लोगों ने विषम परिस्थिति में भी काम को अच्छे तरीके से किया है।