गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महेंद्र महिला कॉलेज इकाई ने आज शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई।
इस पर आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व व कृ़तित्व को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महेंद्र महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो डॉ किरण कुमारी,प्रो डॉ अंजू कुमारी, प्रो सीमा कुमारी, प्रो के के कुमार ,अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता सन्नी सिंह और महेंद्र महिला कॉलेज इकाई अध्यक्ष हर्षिता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष हर्षिता कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ऐसा इसलिए कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं।
सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है। प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकता। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है।
इस दौरान नगर सह मंत्री संध्या कुमारी, कॉलेज उपाध्यक्ष आदिति हर्ष, ज्योति कुमारी, कॉलेज मंत्री रिमझिम कुमारी, नसरीन परवीन , प्रीति कुमारी , नूर सबा, सुप्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित महिला कॉलेज की छात्राएं शामिल थी।