मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एलपीजी के लीकेज के वजह से एक नवविवाहिता बुरी तरह झुलस गई।
महिला की हालत तब और खराब हो गई कि जब झुलसी हुई महिला पर किसी ने बचाव के दौरान पानी डाल दिया।जख्मी महिला को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
जंहा से डॉक्टरो ने स्थिति गंभीर होने की वजह से महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं 7 महीने के गर्भवती भी बताई जाती है।
महिला की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी पवन सिंह की पत्नी ईशा देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि सिहोरवा गांव की रहने वाली ईशा घर के लोगों के लिए रसोई में खाना पका रही थी। इसी बीच महिला की साड़ी आग के संपर्क में आ गई। आग धीरे धीरे पूरे शरीर में फैलने लगी। जब तक महिला खुद को आग से बचा पाती तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
महिला के शोर मचाने के कारण मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने उसे उठाकर हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से महिला को गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में बताया जाता है कि घायल महिला का पति बाहर नौकरी करता है जबकि वह और उसकी सास घर पर रहती है।