- अब देने से कर रहे आनाकानी
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कर्ज दिए 56 हजार रुपए मांगने से नाराज आरोपियों ने दम्पत्ति की मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज। गोपालगंज में कर्ज का 56 हजार रुपए मांगने पर आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव की है। घटना में पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए हैं।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों पति-पत्नी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मियों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी शैलेश प्रसाद और उसकी पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई।
आरोपियों ने शैलेश से लिए थे कर्ज
दरअसल, इस मामले में घायलों के परिजन ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से शैलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी ने 56 हजार रुपए लोन पर उठाई थी। आरोपियों को पैसे की जरूरत पड़ी। इसके बाद आरोपियों ने शैलेश से कर्ज ले लिया।
कर्ज दिए 4 साल बीत गए हैं। जब भी शैलेश पैसे की मांग करता है, तब आरोपी बात को टाल देते हैं। इसी बीच शनिवार को शैलेश ने फिर अपने पैसे की मांग की। इसपर आरोपी आक्रोशित हो गए और शैलेश की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी रेखा देवी के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
सदर अस्पताल किया रेफर
इससे दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें तत्काल स्थानीय पीएससी बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया था। यहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दंपती का इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।