- सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सरकारी स्कूलों में हिंदुओं के पर्व पर छुट्टी खत्म करने के विरोध में मौनिया चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम शहर के मौनिया चौक पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। पुतला दहन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने किया।
हिंदू धर्म एक बहुसंख्यक समाज है
भाजपा नेताओं ने सीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकारी स्कूलों में हिंदुओं के पर्व पर छुट्टी खत्म करने का विरोध किया। पूर्व खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों को परेशान करने के इरादे से शिक्षकों की छुट्टी खत्म कर दी गई है।
कहा कि हिंदू धर्म एक बहुसंख्यक समाज है। जिसे मुख्यमंत्री ने शर्मसार किया है। इस लिए उन्हें या तो इस्तीफा देना चाहिए या फिर नैतिकता बची है तो गंडक में डूब कर मर जाना चाहिए।