गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में घर के पास खेल रही एक 10 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूआ गांव ही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर के पास खेल रहा था।
तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नेहरुआ कला गांव निवासी संतोष गिरी के 10 वर्षीय बेटा करण गिरी के रूप में की गई।
ट्रैक्टर को किया गया जब्त
कटेया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली से बच्चे को धक्का लगने से मौत होने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता विदेश में मजदूरी का कार्य करते हैं। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था।