भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के खुटवनिया गांव में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय चलने वाले महारुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई।
इस जलभरी यात्रा में 51 सौ महिलाओं ने कलश में जलभरी कर यात्रा में शामिल हुई। जिसके बाद विद्वानों के द्वारा मंत्रोचारण के साथ कलश में जल स्थापित किया गया। वहीं जय श्री राम के नारों से पूरा महौल भक्ति व श्रद्धा से सराबोर हो उठा।
51 सौ महिलाओं ने की जलभरी
यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया भूपेंद्र चौबे ने बताया खुटवनिया गांव में करीब एक करोड़ के लागत से रामजानकी हनुमान जी और शंकर भगवान के अलावा कई देवी देवताओं की भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। आकर्षक और भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को 51 सौ कन्याओं और महिलाओ ने जलभरी यात्रा में शामिल हुई है।
इसी के साथ सात दिवसीय महा रूद्र महायज्ञ की शुरुआत हो गई है। यह यज्ञ 14 मार्च को पूर्णाहुति के बाद यज्ञ का समापन होगा। इसको लेकर बनारस से 51 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में वैदिक मंत्रों से यज्ञ को सफल बनायेगे। वही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतों का आगमन होने वाला है।
जबकि कथावाचक के रूप में देवकीनंदन जी महाराज और गौरांगी गौरी, पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर महर्षि शिवानंद परमहंस और विश्वंभर दास जी महाराज का आगमन हो चुका है। अयोध्या से यज्ञ के महंत वृजमोहन दास के अलावा यज्ञाचार्य के रूप में प्रो शैलेश मणि त्रिपाठी यज्ञ का संचालन करेंगे।
भारी संख्या में पुलिस बल रहे तैनात
स्थनीय ब्रिंजमोना पांडेय ने बताया की आज जलभरी यात्रा का दृश्य अलौकिक रहा पूरा इलाका भगवमय हो चुका है। हाथी घोड़ा बैंड बजा के साथ जलभरी यात्रा निकाली गई है। भूपेंद्र चौबे ने बताया की इस यज्ञ में करोड़ों लोगो की पहुंचे की उम्मीद है। साथ ही इसको सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और वोलेंटियर को तैनात किया गया है।