गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में कोविड-19 के एक्टिव केस में से ग्रामीण क्षेत्रों में 91. 41प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 8. 15 प्रतिशत हैं।
साथ ही बताया गया कि कोविड-19 की औसतन जांच प्रतिदिन रैपिड एंटीजन कीट से 2741, ट्रूनेट से 204 और आरटीपीसीआर से 480 लोगों की जांच की जाती है। डीएम ने बताया कि जिले में कोविड-19 सेंटर की संख्या 4 है। जिसमें कुल बेड की संख्या 690 है और ऑक्सीजन बेड की संख्या 12 है। इन सेंटरों में बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या 36 है और कोविड-19 सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या 26 है। साथ में ही डीसीएचसी की संख्या 2 है। जिनमें कुल बेड की संख्या 230 है और ऑक्सीजन बेड की संख्या 150 है। इन सेंटर में बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या 66 और बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या 94 है। डीसीएचसी में भर्ती मरीजों की संख्या 65 है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भाड़े पर कुल 16 एंबुलेंस रखे गए हैं। सभी जांच केंद्रों पर होम आइसोलेशन की किट उपलब्ध है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्वास्थ्य के लिए 14 चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अब तक 345 होम आइसोलेशन में मरीजों की जांच की गई है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोगियों के लिए ब्लड टेस्ट व एचआरसीटी चेस्ट की व्यवस्था है। कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 447 है। साथ ही अब तक कुल 172093 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज व 45557 लोगों को सेकंड डोज दिया जा चुका है। 18 से 44 वर्ष के 18654 व्यक्तियों ने फर्स्ट डोज प्राप्त कर लिया है।