गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मचवा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक ही परिवार के आठ लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख कर बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि उनके घर शादी के एक दिन पूर्व मटकोर का रश्म चल रहा था। इस बीच शराब के नशे में धुत होकर करीब एक दर्जन युवक पहुंचे और डीजे की धुन पर डांस कर रही लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की। मारपीट के बाद दो घरों में आग भी लगा दी। जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कटेया थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उधर नगर थाना के सब इंस्पेक्टर बीएन राय ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।