नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है।फाजिलनगर से कद्दावार नेता स्वामीप्रसाद मौर्या चुनाव हार गए है। रामपुर में अब्दुल आजम चुनाव जीत गए। जबकि कौशांबी की सिराथू सीट पर उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या लगातार पीछे चल रहे है।एक जमाने में तीन बार मुख्यमंत्री बनी मायावती की बसपा की बुरी हालत है केवल 2 सीटों में सिमट गई। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस को संबोधित करेंगे।
यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। गोवा और मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर है। पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हार पर कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।
दोपहर 3 बजे तक के रुझानों में यूपी में भाजपा को 251 और सपा गठबंधन को 145,बसपा 2,कांग्रेस 4 सीट पर बढत बनाए हुए है। पंजाब में आप की एकतरफा लहर चल रही है। एक तिहाई बहुमत से आप सरकार बनाने जा रही,वहीं उतराखंड में भाजपा को 48 सीट पूर्ण बहुमत मिला को कांग्रेस को 18 सीटों मिलती दिखाई पड रही,जबकि गोवा,मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।
259 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 138 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है। भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को हरा दिया है।
कन्नौज में हार से हताश सपाइयों ने की पत्थरबाजी
कन्नौज में मतगणना स्थल के बाहर सुबह से भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ भाजपाई जय श्री राम के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ सपाई अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं जैसे-जैसे भाजपा की जीत नजदीक आती गई तो सपाई बौखला गए।इसके बाद उन्होंने मतगणना स्थल पर ही पत्थरबाजी शुरु कर दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया और पत्थर लगने से कई लोग जख्मी हो गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर सभी को मतगणना स्थल के बाहर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने बवाल की भूमिका बनानी शुरु कर दी थी। जिसके कारण अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद सपाइयों ने हार के कारण अपना गुस्सा पत्थरबाजी कर निकाल दिया। हालांकि अभी भी माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। वहीं, महोबा में ईवीएम के खराब होने का आरोप लगा कर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। तकनीकी कमियां बताकर सपा और जनाधिकार पार्टी ने मतगणना से बायकॉट किया। दोनों दलों के एजेंट मतगणना स्थल से बाहर निकल आए। इसके बाद प्रेक्षक को लिखित में शिकायती पत्र दिया गया।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की जारी है। यूपी में भाजपा बड़े बहुमत की ओर है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है। वहीं हॉट सीट की बात करें तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। प्रयागराज से पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उच्जवल रमण करछना सीट से चुनाव हार गए।
लाइव हिंदुस्तान पर आपको रुझान और परिणाम से संबंधित सभी लैटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे। शुरुआती रुझान में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।