National नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। दोपहर 12 बजे के रुझानों में यूपी,उतरांखड,गोवा,मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। जबकि पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यूपी में भाजपा को 258 और सपा गठगंधन को 134 सीटों पर बढत पर है। जबकि बजपा 6 सीटों और कांग्रेस 3 पर सिमटती नजर आ रही है। पंजाब में आप पार्टी को 89 सीटों पर बढत बरकरार है जबकि कांग्रेस को 15 सीटें अब तक रुझानों में मिल रही है। मणिपुर में भाजपा को 27 सीट कांग्रेस को आठ सीट पर बढ़त दिखाई दे रहा है। जबकि अन्य 25 सीटों पर आगे चल रहे है। इसी तरह गोवा की बात करें तो भाजपा 18 और कांग्रेस 12 सीट पर आगे चल रही है। सपा को 120 पर बढ़त मिली है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कई हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने भी अच्छी बढ़त बनाई हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब,गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उत्तराखंड की 70 में से 43 सीटों पर भाजपा आगे है. आम आदमी पार्टी ने पंजाब के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब के रुझानों में आप को मिल रहे प्रचंड बहुमत पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के गवर्नेंस के मॉडल को चांस दिया है। आज ये मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो गया है. ये आम आदमी की जीत है। भाजपा नेता विश्वजीत राणे ने गोवा में बीजेपी को मिल रहे बहुमत को लेकर कहा, हम गोवा चुनावों में स्वीप करेंगे। लोगों ने भ्रष्टाचारियों और बाहरियों को नकारा है. उन्होंने उस पार्टी को वोट दिया है जो गोवा के लिए काम करती है। क्या प्रमोद सावंत सीएम बनेंगे? इस सवाल पर राणे ने कहा है कि ये पार्टी आलाकमान तय करेगा।
उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 43 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है, वहीं 6 सीटों पर अन्य आगे हैं। पंजाब में कांग्रेस को धूल चटाने वाली आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड में खाता नहीं खोल पा रही है। उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा 36 है और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से 7 ज्यादा सीटों पर आगे चल रही ह। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो खटीमा से पीछे चल रहे
यूपी के 12 जिलों में भाजपा क्लीन स्वीन करती दिख रही
आगरा,उन्नाव,देवरिया,सिद्धार्थनगर,हापुड़,हाथरस,आगरा,उन्नाव,गोरखपुर समेत अन्य 3 जिलों की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है। भारतीय जनता पार्टी यूपी के 12 जिलों में क्लीन स्वीप करती हुई दिखाई पड़ रही है। पूर्वांचल में भाजपा का प्रदर्शन शानदार दिख रहा है। पश्चिमी यूपी में भी भाजपा सपा गठबंधन पर भारी पड़ती दिख रही है। इसी तरह राजधानी लखनऊ और कानपुर में भी भाजपा ने सपा पर बढ़त बनाया है।
पुष्कर सिंह धामी खटीमा से आगे, प्रमोद सावंत संकालिम से पीछे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से आगे हो गए हैं। दूसरी ओर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संकालिम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सग्लानी से पीछे चल रहे हैं। संग्लानी ने सावंत पर 446 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। धामी पहले खटीमा से पीछे चल रहे थे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी बेटी दोनों क्रमश: लालकुआं और हरिद्वार सीट से पीछे चल रहे हैं। गोवा में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है।