Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा भवन के सामने मनसे के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन राज ठाकरे के हाथों आज हुआ। इस अवसर पर मनसे शहर अध्यक्ष सचिन चिखले, मनसे नेता अनिल शिदोर,गणेश सतपुते,रंजीत शिरोले,किशोर शिंदे,बाबू वागास्कर,समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मनसे ने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के सामने कमला क्रॉस बिल्डिंग में एक केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय स्थापित किया है। राज ठाकरे ने गुरुवार को कार्यालय का उद्घाटन किया। राज ठाकरे ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। केवल इतना कहा कि मैं और नेताओं जैसा नहीं कि कैमरा दिखा और बोलने लग जाउं। उनका संकेत शिवसेना नेता संजय राउत की ओर था। कहा कि अगली बार आऊंगा तो मीडिया से दिल खोलकर बात करुंगा।
दरअसल सचिन चिखले खुद राज ठाकरे को मीडिया से दूर रखा,क्योंकि मीडिया कर्मी कई सवालों की बौछार करने वाले थे। मनपा में भ्रष्टाचार,शहर में मनसे संगठन का कमजोर होना जैसे अनगिनत सवालों की बौछार करने वाले थे। मनपा में भाजपा की सरकार है,राज ठाकरे भाजपा की बी टीम मानी जाती है। आने वाले मनपा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लडने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। भाजपा के विरोध में न बोलना उनकी मजबुरी है। यही कारण है कि कार्यालय का उद्घाटन के बाद मुंबई की ओर रवाना हो गए। कल मनसे का वर्धापन दिन पुणे में मनाया गया। जिसमें राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन संबोधन किया। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पर व्यंग कसा था।