Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में कोयता गैंग एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पुणे के येरवडा इलाके में अज्ञात लोगों ने 20 से 25 कारों में तोड़फोड़ की। पुणे में कोयता गैंग एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पुणे के येरवडा इलाके में अज्ञात लोगों ने 20 से 25 कारों में तोड़फोड़ की। इसमें कार, दोपहिया वाहन और रिक्शा शामिल हैं। गाड़ियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
यह घटना करीब बीती रात की है। इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस संबंध में कुछ नागरिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अभी भी घटना और अज्ञात व्यक्तियों की जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों में सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। इससे इलाके में डर का माहौल है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि कोयता गैंग ने दहशत फैलाने के लिए कारों में तोड़फोड़ की है। वाहन चालकों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मेट्रो के सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट
पुणे में शनिवार को पुरानी रंजिश और विवाद के चलते कंपनी की चार पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने की घटना हुई है। यह ताडीगुत्ता नदी क्षेत्र में आधी रात के आसपास हुआ है। दोनों के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।