Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के पूर्व नगरसेवक,पिंपरी-चिंचवड़ शहर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष,पूर्व महासचिव सुरेश हस्तीमल गादिया (66 वर्ष) का आज मंगलवार को छोटी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां,पत्नी,बेटा,बेटी,पोते-पोतियां, तीन भाई और दो बहनें हैं।
पालिका में भाजपा से स्वीकृत नगरसेवक पद पर सुरेश गादिया रह चुके हैं। जब दिवंगत अंकुशराव लांडगे भाजपा के शहर अध्यक्ष थे, तो गादिया उनके कार्यकारी सचिव के रूप में कार्य करते थे। उन्हें क्षेत्र के ट्रेड यूनियन में भी नियुक्त किया गया था। वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जैन श्रावक संघ के चिंचवड़ स्टेशन डिवीजन अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
वह पिछले कुछ दिनों से सक्रिय राजनीति से दूर थे। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेश गादिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे चिंचवड़ गांव श्मशान घाट पर किया जाएगा।