पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) चिंचवड़ शहर के पिंपले गुरव क्षेत्र में 7 और कुत्ते मृत पाए गए हैं और अब तक कुल 19 कुत्ते मृत पाए गए हैं। सांगवी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को पेट्रोल डालकर दो कुत्तों को आग लगा दी गई। पशु प्रेमियों के अनुसार रविवार को दो कुत्तों को एक बोरे में भरकर नदी में ले जाया गया जहां पेट्रोल डालकर जलाया गया।
इसमें उसकी मौत हो गई। इस बीच जहर खाने से 12 कुत्तों की मौत हो गई है। घटनास्थल से 1.5 किमी दूर पिंपले गुरव श्रृष्टि चौक पर सात और आवारा कुत्ते मृत पाए गए। जहाँ आज सुबह मृत कुत्ते को पाया गया था। इलाके में हलचल मच गई है। आखिर कुत्तों को कौन मार रहा है पुलिस महकमे के लिए सिरदर्द बन चुका है। अब तक पिंपले गुरव इलाके में शिवनेरी कॉलोनी और सृष्टि चौक पर मृतक श्वान मिला है। इस बात की जांच चल रही है कि क्या कुत्तों को जहर दिया गया था या भोजन को अनजाने में जहर दिया गया था।
पुलिस निरिक्षक(क्राइम) अजय भोसले ने आज सुबह बताया कि 1.5 किमी की दूरी पर चार कुत्ते मृत पाए गए हैं। आपको बताते चलें कि कल पिंपले गुरव परिसर के शिवनेरी कॉलोनी में 2 कुत्तों को जलाकर मार डाला गया और अन्य 10 से 11 कुत्तों को जहर देकर मारा गया था। आज वहीं से थोड़ी दूर पर सृष्टि चौक के परिसर में आज 7 कुत्तों के शव मिले है।