पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में रावण गिरोह का सदस्य बताकर एक नाबालिग लडकी का अपहरण किया गया। लडकी का लैंगिक अत्याचार कियाा। गहने,नगदी कुल मिलाकर 40 लाख रुपये की फिरौति की रकम वसूली। पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। प्रविण अनिल महाडिक उम्र 18 प्राधिकरण निगडी,आदर्श संतोष वाघमारे उम्र 21 गंगानगर निगडी आरोपियों के नाम है। इस मामले में पीडिता लडकी ने देहूरोड पुलिस में फरियाद दी है।
यह घटना 27 जनवरी से 28 फरवरी 2021 की है। हमर कॅफे आकुर्डी गर्ल व बॉईज होस्टल,रावेत में घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी सोन्या कालभोर के रावण गैंग का सदस्य बताया है। 14 वर्षीय लडकी का अपहरण करके घरवालों से फिरौती की मांग की। घरवालों ने गहने व नगदी मिलाकर 40 लाख दिए। इसी बीच लडकी का लैंगिक अत्याचार भी किया ऐसा लडकी का आरोप है। इस प्रकरण में एक लडकी की भी सहभागिता की खबर है। आगे की जांच देहूरोड पुलिस कर रही है।