पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के मार्गदर्शन में अवैध धंधों की खोज करके नेस्तनाबूद करने के अभियान में जुटी है। हर दिन गुटखा,कच्ची शराब की भट्ठियों,जुगार अड्डों पर छापा पड रहा है। क्राइम ब्रांच और सामाजिक सुरक्षा पथक की टीम कार्यरत है।
इसी श्रंखला में मोशी के संजय गांधी नगर झोपट्टी में शुरु मटका जुगार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से 1 लाख 66 हजार 320 रुपये का नगदी व साहित्य जब्त किया गया। पुलिस कर्मचारी स्वप्नील बालासाहेब लांडगे ने एमआयडीसी भोसरी पुलिस थाने में फरियाद दर्ज करवायी है।
जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार की है उनके नाम सोहेल अखिल शेख उम्र 27 वल्लभनगर पिंपरी,सतीश बारकराव लोखंडे उम्र 30 बोराडेवाडी,मोशी,विशाल तुकाराम गायकवाड उम्र 23 कालेेवाडी,राहुल चांगदेव सालवे उम्र 20 बोराडेवाडी मोशी,भारत सुभाष सुधारे उम्र 40 बोराडेवाडी मोशी,शेख उम्र 32 आदर्शनगर मोशी ऐसे बताए गए है।
पुलिस के अनुसार बोर्हाडेवाडी मोशी में संजय गांधीनगर झोपडपट्टी में एक पत्राशेड में मटका जुगार शुरु था। इसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिली। जाल बिछाकर छापा मारा गया और 1 लाख 66 हजार 320 रुपुे की नगदी और साहित्य जब्त की गई।