पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा की महापौर उषा माई ढोरे के पुत्र जवाहर ढोरे के खिलाफ कोरोना नियमों को भंग करने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडाने,मास्क न पहनने के आरोप में चिंचवड पुलिस ने केस दर्ज की है।
चिंचवड के रामकृष्ण मोरे सभागृह में चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित महिलाओं के लिए सौंदर्य,रंगारंग म्यूजिकल कार्यक्रम का 22 फरवरी की रात आयोजन किया गया था। इसमें महापौर माई ढोरे प्रमुख अतिथि थी। कार्यक्रम में भाजपा की कई नगरसेविका,महिला कार्यकर्ता सैकडों की तादाद में उपस्थित हुए। रंगारंग कार्यक्रम,डीजे की ताप के बीच रैम्प वॉक का आयोजन किया गया था। महापौर खुद रैम्पवॉक की। इस बीच महापौर समेत अधिकांश महिलाओं के मुंह में मास्क नहीं लगा पाया गया। आसन व्यवस्था में सोशल दूरियों के नियमों का पालन नहीं हुआ। कार्यक्रम में प्रचंड भीड उमडी।
इसकी भनक पुलिस को लगी तो कार्यक्रम स्थल पर जाकर कार्यक्रम को रोका और वीडियो ग्राफी की। कार्यक्रम स्थल पर चिंचवड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुधाकर काटे और पुलिस निरिक्षक (अपराध)विश्वजीत खुले ने खुद जाकर जायजा लिया था। कार्यक्रम के आयोजक जवाहर ढोरे को अपनी जवाबदेही से मुकरने और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इस मामले में नेहरुनगर के मारुति महादेव शिंदे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। चिंचवड पुलिस ने आज कडी कार्रवाई करते हुए महापौर के पुत्र जवाहर ढोरे के खिलाफ गुनाह दर्ज किया।