पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) आप खाना नहीं बना सकते,आप बर्तन नहीं धो सकते,आपके माता-पिता ने आपको कुछ क्यों नहीं सिखाया? ऐसा कहकर गुस्से में आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट में लात मारी। इस अपमान और प्रताडना के कारण गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शुक्रवार को भोसरी के भागवत वस्ती में घटी। मृतक महिला के पिता ने भोसरी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करायी है।
पति विशाल विठ्ठल घुरुरे (उम्र 35) सास शोभा विठ्ठल घंड़ुरे (उम्र 55) ससुर विठ्ठल घंडुरे (उम्र 65) स्नेहल विठ्ठल खंडुरे (उम्र 29) देवर- विजय विठ्ठल घुरुरे (उम्र 31) सभी आरोपी (समधन कॉलोनी भागवतवस्ती भोसरी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला को बार-बार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसके अलावा जब फरियादी की मृतक बेटी गर्भवती थी, तब सास और ननद ने गुस्से में फरियादी की बेटी को हाथ से पकड़ करके जमीन पर पटका और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही फरियादी की बेटी के पति ने पेट में फरियादी की बेटी को लात मार मारा और उसे भूखा रखा। उसे शादी के गहने पहनने की अनुमति नहीं देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। भोसरी पुलिस आगे की जांच कर रही है।