पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के मुलशी में भैंसों को पानी पिलाने के विवाद में गोली चली। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मालिन गांव की है। मृतक की पहचान अजय अनुराग साठे उम्र 40 है। जबकि आरोपी का नाम बापू लक्ष्मण जोरी उम्र 24 है।
पुलिस के अनुसार मृतक अजय अनुराग साठे और आरोपी बापू लक्ष्मण जोरी के बीच जमीन का विवाद था। इससे उनके बीच कई झगड़े हुए। अजय साठे सोमवार को दोपहर के आसपास पानी भरने के लिए भैंस लेकर जा रहा था। उसी दौरान आरोपी बापू से उसका विवाद हुआ। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी बापू घर गए, एक बन्दूक लायी और अजय को गोली मार दी। गोली लगने से अजय साठे मौके पर ही गिर गए। अजय साठे को खून से लथपथ देखकर,आरोपी बापू घटनास्थल से भाग गया। अजय साठे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी बापू को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।