पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे से एक चौंकाने वाली खबर मिली है कि एक स्कूल प्रधानाचार्य ने केवल इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा था। प्रिंसिपल ने एक आँख का ऑपरेशन कराया था लेकिन आँख की रोशनी वापस नहीं आयी जिसके कारण वह डिप्रेशन में चला गया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे आत्महत्या करके जीवन लीला समाप्त कर ली। पुणे के मुंढव पुुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरसीद शाहरुख ईरानी उम्र 42 निवासी बीटी कवडे रोड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लोणीकाल भोर के ऐंजल स्कूल में प्राचार्य थे। हाल ही में ऑपरेशन करवाया था। लेकिन ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। स्कूल के संस्थापक के घर पर ही फरसीद ईरानी रहा करता था।
साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतक स्पोर्टस मैन था। उसे हर तरह के स्पोर्ट्स खेलना पसंद था। लेकिन आंख से कम दिखाई देने की वजह से उनका कॉन्फिडेंस भी कम होता जा रहा था। मृतक को लग रहा था कि वह भविष्य में पूरी तरह से नेत्रहीन हो जाएगा। उसने बहुत बार स्कूल के संस्थापक से इस बारे में चर्चा की थी और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने के बारे में भी कहा था। मृतक को स्कूल के संस्थापक और दोस्तों ने काफी समझाया था। डिप्रेशन दूर करने के लिए स्कूल के संस्थापक और मृतक साथ में घूमने भी गए थे। वहां से वापस आने के बाद मृतक अपने बेडरुम में सोने चला गया था। मृतक को सुबह देर से उठने की आदत थी। गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब मृतक का ड्राइवर आया था। जब मृतक ने बेडरुम का दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए । फैन से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सहायक पुलिस निरिक्षक गणेश कलाल ने बताया कि इस्त्री के वायर के सहारे गले में फांसी लगाकर मृतक ने आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए ससून हॉस्पिटल भेजा गया था। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु दर्ज की गई है।