पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के चार जिलों में लोगों के बीच आतंक का पर्याय बने आदमख़ोर तेंदुए को आखिरकार मार गिराया गया। वन विभाग की टीम काफी दिनों से उसकी तलाश में थी। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कम से कम 8 लोगों की जान ले चुके तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद वन विभाग ने सोलापुर जिले में उसे मार गिराया। तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें नाकाम होने के बाद कुछ दिन पहले ही तेंदुए को जान से मारने के आदेश जारी हुए थे। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से अधिकृत शूटर ने शुक्रवार शाम को करमाला तहसील के भीतरगांव के करीब केले के एक बाग में तेंदुए को मारा।
तेंदुआ औरंगाबाद,अहमदनगर,बीड औऱ सोलापुर जिलों में कम से कम 8 लोगों की जान और चार लोगों को घायल कर चुका थ। शुक्रवार शाम को तेंदुए को केले के बाग में देखा गया। पहले उसे पकड़ने की कोशिश की गई,लेकिन नाकाम होने पर उसे गोली मारी दी गई है। करमाला में 9 साल की एक बच्ची की जान लेने के बाद इस महीने की शुरुआत में आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश जारी किए थे। आतंक का पर्याय बने आदमख़ोर तेंदुए को आखिरकार मार गिराया गया।