पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी में सातवीं मंजिल की बाल्कनी से गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मृत्यू होने की खबर है। अथर्व दिपक गावडे नामक बालक की मृत्यू हुई। यह घटना कल दोपहर 4 बजे पिंपरी में घटी।
पुलिस के अनुसार पिंपरी के कोहिनुर इमारत के सातवें मंजिला में गावडे परिवार रहता है। मृतक बालक अथर्व और उसका छोटा भाई बाल्कनी में खेल रहे थे। उनकी माता घर काम में व्यस्त थी। अथर्व बाल्कनी में चढा और उसी समय नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यू हो गई। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी। बडे भाई को नीचे गिरता देख छोटा भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनते ही माँ बाल्कनी में आयी और बच्चे को नीचे गिरा देखकर होश उड गए।