देहूरोड (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय संलग्न देहूरोड पुलिस स्टेशन की सीमा में तलवडे पुल के नीचे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। क्राइम ब्रांच-3 की पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। ऐसी जानकारी पुलिस उप आयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ ने दी।
पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को तलवडे चाकण रोड मार्ग पर तलवडे ब्रिज के नीचे तलवडे श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते अज्ञात व्यक्ति की पत्थर से कूचलकर हत्या की थी। पुलिस को कूचला हुआ शव बरामद हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध 1 व अपराध शाखा युनिट 1 से 5 तक के सभी युनिटों को हत्या की गुत्थी सुलझाने और हत्यारे आरोपी को पकडने का निर्देश सुधीर हिरेमठ की ओर से दिया गया था। हर युनिट की पुलिस अपने तरीके से छानबीन कर रही थी। लेकिन क्राइम ब्रांच युनिट-3 ने बाजी मारी और 24 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा ली। पुलिस उपनिरिक्षक प्रसन्न जर्हाड के गुप्तचरों ने बताया कि ब्रिज के नीचे जो लाश है वह संकेत गायकवाड की है। जो निघोजे तहसील,खेड का मुलनिवासी है। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर बाबर युनिट-3 को सूचित किया गया। बाबर के निर्देशानुसार एक टीम मृतक के गांव जाकर सारी जानकारी हासिल की। गांव में जमींन विवाद को लेकर रिश्तेदारों से तनातनी होने की बात सामने आयी।
आरोपी रोहन जगताप उम्र 20,विशाल चव्हाण उम्र 21 देहूगांव को गिरफ्तार करके कडी पूछताछ की गई। आरोपियों ने पहले गुमराह करने वाला जवाब देकर रोने का नाटक किया। लेकिन पुलिस के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। आरोपी रोहन जगताप ने आखिरकार राज मुंह खोला। बताया कि वो अपने दो साथीदार विशाल चव्हाण और महाराज के साथ मिलकर हत्या की। जमींन के विवाद में संकेत गायकवाड कुछ महिने पहले उसकी मां को गालियां दी और पेट पर लात घूंसा मारा था। इसी बात को लेकर मन में गुस्सा था और हत्या करने की योजना बनाई। आरोपी और उसके दो साथीदार निगडी ओटास्कीम से निघोजे गांव की ओर 12 फरवरी को निकले थे। तलवडे ब्रिज के आगे मृतक चव्हाण खडा दिखाई दिया। उसके साथ मीठा मीठा बोलकर ब्रिज के नीचे ले गए और चेहरे और सिर पर पत्थर मारकर हत्या की। आरोपियों को गिरफ्तार करके देहूरोड पुलिस के कब्जे में दिया गया है।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उप आयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,सहायक पुलिस आयुक्त(अपराध)डॉ.प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट-3 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर बाबर,पुलिस उपनिरिक्षक प्रसन्न जर्हाड,पुलिस उपनिरिक्षक गिरिश चामले,यदु अढारी,हजरत अली पठाण,सचिन मोरे,योगेश्वर कोलेकर,राजकुमार हनमंते,त्रिनयन बालसराफ,प्रमोद ढाकणे,जगदीश बुधवंत की टीम ने कार्रवाई की।