पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) इंदापुर की जनता को मूर्ख बनाकर 20 साल राज करने वाले हर्षवर्धन पाटिल झूठा नंबर वन है। ग्रामपंचायत चुनाव में 38 सरपंच भाजपा के निर्वाचित होने का दावा हर्षवर्धन का झूठा साबित हुआ। सारे निर्वाचित सरपंच मंच पर उपस्थित है। इस तरह की परेश हर्षवर्धन पाटिल क्यों नहीं करायी। केवल जनता को गुमराह करके झूठ पर झूठ कितने दिन बोलोगे। अब जनता ने आपको विश्राम देने का फैसला किया है। पांच साल विश्राम करो फिर चुनाव आने के बाद झूठ बोलने का एक और मौका मिलेगा। चुनाव के दौरान जनता तय करेगी कि किसे वोट देना है, एनसीपी या बीजेपी को। ऐसा कटाक्ष आज राज्य लोकनिर्माण मंत्री दत्तात्रय भरणे ने किया।
इंदापुर में निर्वाचित सरपंच,उपसरपंच के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। भरणे ने आगे कहा कि हर्षवर्धन केंद्रीय वित्तीय मदद लाने का दावा करते है। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र में इनको कोई न जानता है न पहचानता है। दत्तात्रय भरणे ने कहा कि इंदापुर के विकास के लिए 88 करोड रुपये की योजना तैयार की गई है। गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हर्षवर्धन पाटिल ने दावा किया था कि 60 ग्राम पंचायतों में से 38 पर भाजपा का वर्चस्व था जबकि यह सच्चाई नहीं है।