कानपुर।व्हीएसआरएस संवाददाता: विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन कानपुर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में जिला बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि माननीय आशुतोष सिंह (अनुज) जिलाध्यक्ष कानपुर ने संगठन में जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारियों की बैठक ली।
संगठन में रावेंद्र सिंह तोमर (जिला उपाध्यक्ष), मनोज कुमार (महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष), विपेन्द्र सिंह उर्फ धीरू (बिठूर विधानसभा अध्यक्ष) , महेंद्र कुमार ( जिला उपाध्यक्ष दक्षिण) , जितेंद्र कुमार (जिला अध्यक्ष फतेहपुर), सुधीर (जिला सेवा प्रमुख) ,अनुज कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष कानपुर देहात) देवेन्द्र कुमार (भीतरगांव ब्लॉक अध्यक्ष), अनिरुद्ध सिंह (बीरू) महाराजपुर विधानसभा उपाध्यक्ष ,हिमांशु साहू( ब्लॉक सचिव सरसौल), राम वीर यादव (राजू) जिला सह- उपसचिव सभी को पद ग्रहण कराया गया एवं सभी लोग मौजूद रहे बैठक में नए पदाधिकारियों को जोड़ा गया और गणमान्य लोगों व नए जुड़े पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र व कैलेंडर देकर जिलाध्यक्ष जी ने सम्मानित किया।
आशुतोष सिंह ने इस दौरान बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जिनमें मुख्यत समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा स्वास्थ और रोजगार पहुंचाना है।