गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर परिषद आम निर्वाचन, 2022 पुलिस प्रशासन के कड़े पहरे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। विधि व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ निष्पक्ष और शान्तिपुर्ण निर्वाचन संम्पन्न कराने के लिए रविवार को जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र, बरौली नगर परिषद और कटेया नगर पंचायत के मतदान केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों के कर्मियों, पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान अभिकर्ताओं को शान्तिपुर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए निर्देश दिये गये। जिसका असर भी देखने को मिला। बरौली बूथ निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौली, थाना प्रभारी बरौली पुलिस बल के साथ विभिन्न बूथों के निरीक्षण जिला पदाधिकारी गोपालगंज और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केन्द्रों के आस पास या गॉंवों में एकत्रित लोगो को चेतावनी देकर खदेड़ा गया। कटेया नगर पंचायत के मतदान केन्द्रो का भी निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी कटेया, थानाध्यक्ष कटेया एवं पुलिस बल मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सही पहचान सुनिश्चित करते रहें एवं कोई भी फर्जी मतदान करने आये तुरंन्त कार्रवाई करें। इस क्रम में नगर पंचायत कटेया के मतदान केन्द्र पर छ:लोगो के खिलाफ हंगामा करने के कारण निरोधात्मक कार्रवाई की गयी ।