पिंपरी। व्हीएसआरएस न्यूज : पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पर्व पर आज पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई। भोसरी के विधायक महेशदादा लांडगे की युवा फौज अब युवाओं के रोजगार समेत कई शहर की समस्याओं पर काम करेगी। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी और संगठन को बलशाली बनाने में जान फूंकेगी। जिन कंपनियों में वैकेंसी रहेगी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम भाजपा युवा मोर्चा करेगा। ऐसा महेश लांडगे ने आज कहा। कार्यक्रम में महापौर उषा माई ढोरे,सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके,पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सदाशिव खाडे,नगरसेवक दिनेश यादव,राजू दुर्गे समेत कई मान्यवर पदाधिकारी सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं टूटता नजर आया। खासतौर से मंच पर सामाजिक दूरिया खंडित नजर आयी।
शहर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संकेत चौंधे के नेतृत्व में युवा कार्यकारिणी का गठन हुआ। चिंचवड के विधायक लक्ष्मण जगताप और महेश लांडगे की उपथिति में कार्यकारिणी घोषित हुई। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कोरोना लॉकडाउन काल में संकेत चौंधे ने अपनी युवाशक्ति के साथ जरुरतमंदों गरीबों,मजदुरों को अन्नधान्य वितरण,आरोग्य से संबंधित हर संभव मदद किए। कोरोना काल में इनका कार्य प्रशंसा के योग्य है। भाजपा के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शहर में 1200 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा प्रेमी होना चाहिए। लक्ष्मण भाऊ मेरे आदर्श है। भाऊ आज भी अपने आपको युवा मानते है। भाजपा का हर कार्यकर्ता विचारों से,कार्यों से युवा दिखना चाहिए। ऐसा महेश लांडगे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
विधायक लक्ष्मण जगताप ने अपने विचारों की गंगा बहाते हुए कहा कि मनपा चुनाव में 40% टिकट युवाओं को दिय जाएगा। इसमें महिला भी शामिल है। भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी बनना गर्व की बात होता है। काम करने का अवसर भरपुर मिलता है। युवा काल में पद का मिलना मतलब नगरसेवक बनना,आगे पालिका में विभिन्न पदों का मिलना ऐसा रास्ता खुलता है। युवावस्था में पद मिलने का मतलब होता है कि कार्यकर्ता हमेशा युवा रहता है। जिनको पद नहीं मिला वो निराश न हो,अपने समाजसेवा,काम के दम पर पार्टी में जगह बनाकर सबका चहेता बन सकता है। भाजपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता अपने काम के दम पर अपनी अच्छी छवि पेश कर सकता है।