पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के जेल में अधीक्षक पद पर कार्यरत एक महिला तीन बच्चों की माता निकली। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने और जानकारी छुपाने के आरोप में महाराष्ट्र के गृह विभाग के उपसचिव एन एस कराड ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त महिला अधीक्षक का नाम स्वाति जोगदंड है जो 2012 में विभाग में नियुक्त हुई थी।
महाराष्ट्र सिविल सेवा छोटा परिवार नियमावली 2005 के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी का परिवार छोटा होना चाहिए। छोटे परिवार की संज्ञा में पति-पत्नी दो बच्चे आते है। वर्ष 2005 के बाद दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार नियमानुसार सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं है। जोगदंड के खिलाफ सरकार को यह शिकायत मिली थी कि सेवा से पहले उनके तीन बच्चे थे लेकिन जानकारी छूपाकर नौकरी पायी और सरकार के साथ धोखाधडी की। जांच में बात सत्य निकली। 2007 है। हालांकि जोगदंड ने 23 दिसंबर 2015 को अपने बयान में दो बेटियों के बारे जिक्र किया था।