गाजियाबाद| व्हीएसआरएस न्यूज: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहर भर की ट्रैफिक लाइटें बंद हैं| इस वजह से पूरे शहर के चौक-चौराहों पर जाम लग रहे हैं| जहां लोगों को निकलने में 15 मिनिट का समय लगता है वहां 30 मिनिट तक का समय लग रहा है| इसके पीछे हैरान करने वाली वजह सामने आई है| दरअसल, नगर निगम का टेंडर समाप्त होने की वजह से कंपनी ने सिंग्नलों की देखरेख काम बंद कर दिया है|
गाजियाबाद की प्रमुख समस्याओं में से एक यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम है| यहां की हालत बीते तीन दिन से बद से बद्तर हो गयी है| वजह है कि बीते तीन दिनों से गाजियाबाद के तमाम ट्रैफिक सिग्नलों का बंद हो गए हैं| दरअसल नगरनिगम ने सन् 2017 में एक निजी कम्पनी को 6 साल के लिए ट्रैफिक सिग्नल का ठेका दिया था| जो बीओटी (बिल्ड,ऑपरेट,ट्रांसफर) के तहत दिया गया था| यह 2024 में खत्म हो गया|
कंपनी से अनुबंध खत्म
ठेका खत्म होने जाने के बाद भी कम्पनी ने नगर निगम को ट्रैफिक सिग्नल ट्रांसफर नहीं किये| इसके बाद तीन दिन से ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं| ऐसे में नगर निगम अधिकारी ने थाना सिहानीगेट में निजी कम्पनी के प्रबंधक सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| साथ ही कल रात से नगर निगम ने ट्रैफिक सिग्नलों को ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया है| इन्हें जल्द ही ठीक करने का दावा किया जा रहा है|
58 ट्रैफिक लाइट बंद
आपको बताते चले कि साल 2017 में नगर निगम ने कंपनी के साथ शहर की 58 ट्रैकिक सिग्नल लाइट संचालित करने का अुनबंध किया था| अनुबंध के तहत कंपनी विज्ञापन यूनिपोल लगाकर पैसा कमाएगी| जिसके बदले में ट्रैफिक सिग्नल की देखरेख करेगी| अब इस कंपनी का यूनिपोल लगाने का अनुबंध खत्म हो गया है|
|