ओबरा| व्हीएसआरएस न्यूज: ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव में मंगलवार को नहर में डूबने से रामदेनी राम (55) की मौत हो गई। मृतक शाम के समय शौच करने के लिए घर से बाहर गया था। शौच करने के बाद वह नहर में गया था कि वह डूब गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। स्वजन पूरी रात परेशान रहे।
आज बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए नहर की तरफ गए तो शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गांव में एवं मृतक के घर पर दी। सूचना पर नहर पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। मौत नहर में डूबने से हुई है।
घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी पति रोते हुए बेहोश हो जा रही है। जब भी होश आ रहा है पति को खोजने लग रही है। घटना के बाद मृतक के पुत्रों का भी रो रोकर बुराहाल हो गया है।