गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दीघवा गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी यात्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार सारण जिले में किसी काम के लिए गया हुआ था। काम करने के बाद वापस बुधवार की सुबह वह ट्रेन पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच वे जैसे ही गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव के समीप पहुंचा कि उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर कट गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके बाद अस्पताल कर्मियों की मदद से इस घटना की जानकारी जख्मी हुए यात्री के परिजनों को दी गई। परिजन अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे एंबुलेंस पर लादकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत चिंताजनक है।