गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन गोपालगंज के तत्वधान में वार्षिक खेल कैलेंडर 2021-2022 के आलोक में जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में चयनित क्रिकेट अंडर 17/19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर 19 जो नालंदा में दिनांक 04 मार्च को पश्चमी चंपारण से होना सुनिश्चित है। साथ ही अंडर 17 आयु वर्ग क्रिकेट में चयनित खिलाड़ियों का गया ज़िले में दिनांक 06 मार्च को शिवहर के साथ प्रथम मैच होना है।
ज़िला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी व वरीय उप समाहर्ता सह ज़िला खेल पदाधिकारी अनन्त कुमार द्वारा चयनित टीम को सम्बन्धित ज़िले के लिए रवाना किया गया।
सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढाते हुए उन्हें बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही साथ सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया गया।अंडर 17 के चयनित खिलाड़ियों में अनुराग कुमार, ऋषभ यादव, दिव्य प्रकाश, प्रवीण कुमार, रवि रंजन कुमार, हर्ष राव, ज्योति भूषण गिरी, राहुल कुमार, विवेक कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, अनिकेत चौधरी, प्रियांशु राज, आदित्य कुमार पांडेय, मनु कुमार, प्रिंस कुमार यादव एवं उत्कर्ष कुमार है। वहीं अंडर 19 के चयनित खिलाड़ियों में रोहित राज आशीष, सुजय कुमार शर्मा, विशाल यादव, विकेश कुमार यादव, विशाल कुमार सिंह, विशाल कुमार, रोहित कुमार यादव, रोहित कुमार मिश्र, मोहम्मद वाज़िद, आशीष रंजन श्रीवास्तव, सचिन कुमार, अमन कुमार, इलियास अंसारी, अभिषेक कुमार सिंह, शुभम पांडेय है।
साथ ही साथ आज बॉलीवॉल बालक अंडर 14/17/19 आयु वर्ग के जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर के लिए रवाना हुए। टीम प्रभारी के रूप में शारीरिक शिक्षक अजय कुमार मिश्रा, सुनील साह, विपिन सिंह बक्सर के लिए टीम लेकर रवाना हुए।
विदित हो कि बॉलीबॉल बालक का मैच कल दिनांक 03 मार्च को निर्धारित है। बॉलीबॉल बालक में अंडर 14 में प्रांजल साह, मासूम रज़ा, संदीप कुमार, सौर्य सिंह, मोहित कुमार, धीरज यादव, हिमांशु कुमार यादव, सुधाकर यादव, गोलू यादव, राजीव खरवार, मंटू बैठा, आदित्य कुमार हैं। वहीं बॉलीवॉल अंडर 19 बालक में चयनित खिलाड़ी प्रभात कुमार, उत्कर्ष कुमार,असद मुश्ताक, जतिन पाठक, अभय कुमार, अतुल कुमार सिंह, मोहम्मद ओसामा, मोहम्मद इश्तेयाक आलम, उमर गुल, सकलैन हैदर, सूरज कुमार, प्रकाश कुमार हैं। अंडर 17 बॉलीवॉल के चयनित खिलाडी रोहित कुमार, पियूष कुमार सिंह, ज़हीर आलम, अनूप कुमार राय, अदित्य शुक्ला, अभिषेक शर्मा, सुमीत गुप्ता, अरुण यादव, शबीबुबुल हक, सलमान, वासु कुमार व इरफान अली हैं। मौके पर शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।