गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे गांव में बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला भोरे गांव की ही मंजू देवी बताई गई है। इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर पैदल जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से एक बाइक सवार आया और उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे मंजू देवी नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और वहां से बाइक सवार फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है।
महिला के परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाइक से धक्का मारने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया था। आसपास के लोग उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिल पाया और तेज गति से बाइक से और वहां से फरार होने में सफल हो गया। उधर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार भी हो रही है।