गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता : गोपालगंज के ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया गांव में खेत में बकरी चले जाने के विवाद एक महिला को उसके ही पाटीदारी द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान ऊंचका गांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया गांव निवासी उमा प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी पासपति देवी के रूप मे की गई। बताया जाता है कि महिला के पाटीदार से पूर्व से 12 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला की बकरी आरोपी के खेत मे चली गई थी। आरोपियों ने उसे ईंट से मार दिया जिससे बकरी चिल्लाने लगी।
महिला की बहू ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी उससे उलझ गए। इस बीच मृतक महिला भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोप है कि आरोपियों द्वारा लात घुसे से महिला की पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे अन्य परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
बहू आरती देवी ने बताया कि आरोपियों ने पहले मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद मेरी सास बचाने गई जिसके साथ भी लात घुसा से पेट पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। इस मामले में आठ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
उचकागांव थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि खेत में बकरी चले जाने के कारण विवाद में मारपीट हुई थी। महिला पूर्व से बीमार भी थी, लेकिन आज महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जार ही है।