गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में घर से पूजा करने जा रही एक महिला को बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जख्मी महिला कांति देवी को इलाज के लिए मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में महिला का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर महिला कांति देवी अपने घर से पूजा करने के लिए गांव में स्थित मंदिर के पास गई थी। इस बीच एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और महिला को जोरदार धक्का मारते हुए वहां से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तो इस घटना की जानकारी लोगों ने महिला के परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए लेकर उसे मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में परिवार के सदस्य लेकर उसे पहुंचे तो डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।