मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के चीनी मिल के समीप नव निर्मित आश्रय स्थल में शुक्रवार को शीतकालीन स्थायी आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया|
उद्घाटन नगर अध्यक्ष अनीता देवी, उपाध्यक्ष धनंजय यादव नगर परिषद ईओ डॉ अजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया| इस आश्रय स्थल से वैसे लोगों को लाभ मिलेगा जो जो ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर होते हैं|
नगर के ईओ डॉ अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन के तहत अस्थाई आसरा स्थल का निर्माण कराया गया है| यहां पर बेड, तकिया, कंबल, रजाई तथा पीने की पानी का व्यवस्था किया गया है| इसकी देखरेख के लिए केयरटेकर की व्यवस्था की गई है| आश्रय स्थल में मिलने वाली तमाम सुविधाएं है|
उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल की सुविधा दिलाने के लिए में संदेश प्रसारित किया जा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके|
मौके पर पार्षद रघुवर पड़ित, गयासुद्दीन सैफी, मुर्तुजा सैफी, राजू मांझी, महाराज यादव, दीपक मिश्रा, पवन गिरी, मुन्ना प्रसाद, मैनेजर सोनी आदि थे|