गोपलगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल स्थित दाहा नदी से एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया। किशोरी के भाई की भी 2016 में दाहा नदी में ही डूबने से मौत हो गई थी।
इस हादसे की वजह से किशोरी को गहरा सदमा लगा। वो बार-बार नदी के पास जाने की कोशिश करती। शनिवार को किशोरी नदी के पास पहुंची और रविवार दोपहर उसका शव मिला।
मृतिका की पहचान थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव निवासी निशु कुमारी (16) के रूप में की गई। मृतका के चाचा उमेश गिरी ने बताया कि 2016 में निशु के बड़े भाई आकाश की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। तीन भाई और दो बहनों में आकाश बड़ा था। निशु भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। आकाश अपनी बहन निशु को काफी प्यार करता था।
मिली जानकारी अनुसार भाई की मौत का निशु के दिमाग पर गहर असर पड़ा। बार-बार नीशु नींद से जाग भैया… भैया.. कहकर रोने लगती। वह कहती- भैया बुला रहे हैं। परिजन समझाते और उसे शांत कराते। पिछले 6 माह से उसकी स्थिति और खराब हो गई थी। बार-बार घटनास्थल दाहा नदी के पास जाना चाहती थी।
शनिवार को शिवरात्रि की पूजा में सभी लोग लगे थे। तभी मौका पाकर नीशु दाहा नदी के पास पहुंच गई। इधर, परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। पर उसका कहीं पता नहीं चल सका। आपको बताते चलें कि रविवार की दोपहर कुछ मछुआरे नदी के पास पहुंचे तो लड़की का शव देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की पहचान नीशु के रूप में की गई।