गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: महम्मदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी बलिस्टर राम और उनके भतीजा राकेश कुमार एक बाइक पर सवार होकर महम्मदपुर बाजार में किसी काम से गए थे। इसी बीच वापस लौटने के क्रम में झझवा गांव के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी
स्थानीय लोगों की सूचना पर महम्मदपुर थाना के दारोगा मोहन कुमार निराला अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और इसकी जानकारी परिजनों को दी।
हादसे के बाद महम्मदपुर थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन करने में जुट गई है। दारोगा मोहन कुमार निराला ने बताया कि अज्ञात वाहन से धक्का लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।