गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में चक हसना गांव के पास एनएच 27 पर अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत स्थल पर ही हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी 55 साल की नूर फातिमा के रूप में की गई है।
घटना को लेकर बताया गया कि महिला सुबह में घर से सड़क पर टहल रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कुचायकोट थाने की गश्ती टीम ने महिला को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया था। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।